जिला कलेक्टर ने किया जल स्वावलंबन का निरीक्षण
बूंदी|कलेक्टर नरेशकुमार ठकराल ने शनिवार को हिंडौली पंचायत समिति क्षेत्र के बालोला, मेंडी, भवानीपुरा गांवों में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत चल रहे जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने मेंडी के समीप टूटी हुई पुलिया को ठीक कराने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान वाटर शेड के एसई सईद अख्तर ने कलेक्टर को फोर वाटर कंसेप्ट की जानकारी दी। इस दौरान वाटर शेड के एईएन एसके खंडेलवाल, जेईएन देशराज सैनी साथ रहे।