पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार दिन से गांव अंधेरे में

चार दिन से गांव अंधेरे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार

झालीजी का बराना. क्षेत्रके ढींगसी गांव में चार दिन बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण हनुमान गुर्जर, कमलेश, अमृतलाल ने कहा कि 10 सितंबर को बिजली कड़कने के दौरान ट्रांसफार्मर जल गया था। तब से ही लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। कई बार िनगम के अधिकारियों को समस्या बताई। लेकिन कुछ नहीं हुआ। निगम जेईएन शिवशंकर नागर का कहना है कि इस संदर्भ में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। वहां से ट्रांसफार्मर आने के बाद बदल दिया जाएगा।