- Hindi News
- प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को करो गिरफ्तार
प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों को करो गिरफ्तार
देई. खानपुरामें प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने पुलिस थाने में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। साथ ही एक दिन पहले नैनवां पुलिस को जानकारी देने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने की बजाय निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने पर नैनवां थानाधिकारी को भी हटाने की मांग की।
ग्रामीण कस्बे के चारभुजा चौक में एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में गढ़ की टेक, मुख्य बाजार में नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। बाद में एएसआई युसूफ मोहम्मद को ज्ञापन दिया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो देई कस्बा बंद किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र गोयल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संपत जैन, बाबा बालकदास, भाजयुमो नगर अध्यक्ष लोकेश शर्मा, शंभू सुमन, शंकरलाल शर्मा, विहिप कार्यकर्ता शांतिलाल जैन, रामसहाय मीणा, दीपक सोनी, अनिल नाराणिया, मुकेश गौड़, सुनील गर्ग, भैरुलाल नागर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विहिपऔर बजरंगदल ने दिया किया विरोध
बूंदी.नैनवांक्षेत्र के खानपुरा गांव में प्रतिमा खंडित करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बूंदी बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा है कि घटना को लेकर लोगों ने शांति पूर्वक नैनवां थाना पहुंचकर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। लेकिन, पुलिस ने औपचारिकता दिखाते हुए मामला दर्ज किया। इतना ही नहीं उन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 11 जनों को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञापन देने वालों में कुंजबिहारी बील्या, विजयशंकर टेलर, विनोद शृंगी, नंदकिशोर शर्मा, ओम प्रजापति, भंवरसिंह राठौड़, हरिनारायण सिंह भाटी शामिल थे।
इंद्रगढ़में भी उठे स्वर
इंद्रगढ़.नैनवांक्षेत्र की घटना को लेकर शहर सहित क्षेत्र के हिंदू संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन पर गंभीरता नहीं बरतने का आरोप लगाया। ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद तहसील अध्यक्ष अशोक नरबान, सुमेरगंजमंडी के राकेश जैन, रामेश्वर सैनी, शंभू प्रजापत, अनिल सैनी, मूलचंद, पं