- Hindi News
- प्रतियोगिता में उत्साह दिखाने पर बच्चों को दी बधाई
प्रतियोगिता में उत्साह दिखाने पर बच्चों को दी बधाई
बूंदी. जयहनुमान संस्कृत उच्च प्राथमिक विद्यालय छत्रपुरा में चल रही संस्कृत शिक्षा की संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता महावीर मोदी थे। अध्यक्षता नरेंद्रपुरी ने की। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी राजेंद्र पंचोली, शिवकरण मीणा, त्रिलोक कुमावत, महादेव सैनी रहे। संभाग संस्कृत शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण दाधीच ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में उत्साह से भाग लेने पर बधाई दी। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। प्रधानाध्यापक बृजराज गौतम ने अतिथियों का स्वागत किया। गेहूंखेड़ी झालावाड़ की टीम को चैम्पियन ट्रॉफी दी गई। संचालन ब्रह्मदत्त गौतम ने किया।