पौधे का संतान की तरह रखें ख्याल
केपाटन अदालत परिसर में 51 पौधे रोपे
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को सघन पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि जिला जज रमेश मीणा ने कोर्ट परिसर में अशोक का पौधा रोपकर अभियान का आगाज किया।
उन्होंने कहा प्रत्येक इंसान को संतान पैदा होने पर पौधा लगाना चाहिए। संतान की तरह ही उसका लालन-पालन करना चाहिए। अपर जिला और सत्र न्यायाधीश क्रम संख्या एक हरिमोहन गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, एडवोकेट राजकुमार दाधीच ने भी समारोह को संबोधित किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेखा यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनल शुक्ला, ट्रेनी मजिस्ट्रेट प्रदीपकुमार, दिलीप खंडेलवाल, सुरेंद्रसिंह सांखला, फिरोज अहमद, एसडीएम जितेंद्रसिंह नरुका, नगर परिषद आयुक्त रेखा मीणा, वन अधिकारी सुरेश मिश्रा, समाजसेवी हुकमचंद भंडारी, एडवोकेट राजकुमार माथुर, शिफाउल हक, महेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव गंभीरसिंह ने आभार जताया।
पोधोंकी रक्षा का संकल्प
इंद्रगढ़.न्यायिकमजिस्ट्रेट प्रशांत चौधरी ने कोर्ट परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कर्मचारियों को पौधों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
हिंडौली.कोर्टपरिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसके तहत सिविल जज दीपेंद्र माथुर की अगुवाई में कर्मचारियों, अभिभाषकों ने पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया। वहीं विधिक साक्षरता शिविर लगा। शिविर में वन विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, अभिभाषक, न्यायालय के कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव मुइनुद्दीन ने किया।
लाखेरी.कोर्टमें वन महोत्सव के तहत 35 से ज्यादा पौधे लगाए। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत चौधरी सहित कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।
तालेड़ा.राजस्थानउच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कोर्ट परिसर में पौधरोपण हुआ। मजिस्ट्रेट विद्यानंद शुक्ला ने बच्चों को पौधों की सुरक्षा और देखरेख का संकल्प दिलाया। स्कूली बच्चों, अधिवक्ताओं, न्यायिक कर्मचारियों, समाजसेवियों ने अदालत परिसर में 25 से ज्यादा पौधे लगाकर सार-संभाल करने की जिम्मेदारी ली। मजिस्ट्रेट शुक्ला ने पौधों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए आमजन को ग्रीन राजस्थान अभियान में शामिल होने का संदेश दिया। अधिवक्ताओं ने हरे पेड़ की कटाई पर चिंता जताते हुए कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया।
केशवरायपाटन.तालुकाविधिक सेवा समिति ने अदालत में 51