पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंदों को दिए रुपए और सामान

जरूरतमंदों को दिए रुपए और सामान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. इनरव्हीलक्लब का शनिवार को चेयरमैन रजनी अग्रवाल और डिस्ट्रीक सचिव सुनीता जैन ने निरीक्षण किया। छत्रपुरा रोड के होटल में हुए वार्षिक अधिवेशन में पवित्रा शर्मा ने कंप्यूटर शिक्षा के लिए राशि प्रदान की।

पुष्पा चौधरी ने एक बोरी गेहूं दिए, विमलेश सोनी ने महिला को सिलाई मशीन दी, सरबजीत ने असहाय महिला को 1100 रुपए, रुपेश शर्मा ने स्कूल के लिए पंखा, किरण शर्मा ने मूक बधिर विद्यालय के लिए खेल सामग्री भेंट की। साथ ही क्लब सदस्याओं ने क्लब कर्मचारी के पुत्र की शिक्षा के लिए फीस दी, अरुणिमा शर्मा, पूर्णिमा दीक्षित ने बालिका को साइकिल भेंट की। इसी तरह माया चांदवानी ने वृद्ध महिला को दो हजार रुपए भेंट किए। अध्यक्ष किरण शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। सचिव मधु शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। श्यामलता शर्मा ने प्रार्थना प्रस्तुत की तथा उपाध्यक्ष संतोष गर्ग ने आभार जताया। इस दौरान रोटरी क्लब के प्रांतपाल विजयराजसिंह, उपप्रांतपाल रितुराज दाधीच, अध्यक्ष मनमोहन धाबाई और सचिव लोकेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

बूंदी। छात्रा को साइकिल देती चेयरमैन रजनी अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट सचिव सुनीता जैन और अन्य।