पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसोली पीएचसी पर फिमेल नर्स नहीं, रात में लग जाता है ताला

बसोली पीएचसी पर फिमेल नर्स नहीं, रात में लग जाता है ताला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसोली. पीएचसीमें स्टाफ की कमी से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। पूर्व सरपंच शंकरलाल ने बताया कि फिमेल नर्स नहीं है। इससे प्रसूताओं को बूंदी या पीएचसी ओवण जाना पड़ता है।

गोपाल बैरवा, पवन कुमार, हीरालाल, राजू तैली, संतराम मीणा, कैलाश मीणा आदि ने बताया कि रात में तो पीएचसी पर ताले लटके रहते हैं। मरीजों दुर्घटना में घायलों को दूर-दराज के अस्पताल तक ले जाने में परेशानी होती है। पीएचसी में डॉक्टर, कम्पाउंडर, लेब टेक्नीशियन और एएनएम की पद खाली हैं। पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि स्टाफ की कमी है। एएनएम का पद खाली होने से प्रसुताओं को सामान्य होने की स्थिति में ओवण पीएचसी या गंभीर होने पर बूंदी रैफर कर दिया जाता है। स्टाफ से रात में रूकने के लिए कह रखा है, लेकिन कोई रूकने को तैयार नहीं होता।