साॅफ्टबॉल में हुए रोमांचक मुकाबले
बूंदी. 59वींराज्य स्तरीय मिडिल, सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्कूलों की साॅफ्टबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को कई रोमांचक मुकाबले हुए।
17 वर्षीय छात्रा वर्ग में जोधपुर सीकर के बीच हुए मैच में जोधपुर ने 6-2 से, गंगानगर अजमेर के बीच हुए मुकाबले में अजमेर ने 11-0 से, जयपुर बंूदी के बीच हुए मैच में बूंदी ने 18-17 से तथा झूंझुनू बाड़मेर के बीच हुए मैच में झूंझुनू ने 26-13 से जीत हासिल की। इसी तरह 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में बाड़मेर बूंदी के बीच हुए मैच में बूंदी ने 16-5 से, पाली गंगानगर के बीच हुए मैच में गंगानगर ने 12-2 से, बीकानेर हनुमानगढ़ के बीच हुए मैच में हनुमानगढ़ ने 11-1 से तथा झूंझुनू बारां के बीच हुए मैच में झूंझुनू ने 19-0 से मैच जीता। उधर, 14 वर्षीय छात्र वर्ग में गंगानगर ने बाड़मेर को 4-2 से, हनुमानगढ़ ने राजसमंद को 7-1 से, अजमेर ने भरतपुर को 10-0 से, उदयपुर ने बूंदी को 11-1 से, झूंझुनू ने चित्तौड़ को 15-1 से पराजित किया। इसी तरह 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में पाली ने चुरू को 10-0 से, जयपुर ने सीकर को 8-7 से, बूंदी ने अजमेर को 14-8 से, उदयपुर ने झूंझुनू को 13-3 से, बूंदी ने बाड़मेर को 7-6 से हराया। यह जानकारी शारीरिक शिक्षक गुरुदत्त शर्मा, धीरज खींची और इशहाक दुर्रानी ने दी।
बूंदी। सीनियर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं।