शिक्षा से समाज का विकास
बूंदी| मोरड़ीपाड़ा स्थित मदरसा दरसुल इस्लाम उच्च प्राथमिक विद्यालय में सालाना जलसा (इजलास) का कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा थे। अध्यक्षता नगर परिषद सभापति सदाकत अली ने की। विशिष्ट अतिथि बैंक मैनेजर हाजी ग्यासुद्दीन अंसारी, एक्सईएन एजाजुद्दीन अंसारी, गुड्डू कादरी रहे। इस मौके पर विधायक ने दो कमरों की घोषणा की। मदरसा सदर ने जिलेवार तहसीलवार मदरसा कमेटी बनाने पर जोर दिया। अतिथियों ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होता है। इस दौरान बच्चों को पुरस्कार दिए गए। मदरसा सचिव मोहम्मद तबरेज अंसारी ने सभी का आभार जताया।