तीन साल बाद हत्या का केस दर्ज
बूंदी| केशवरायपाटनथाना क्षेत्र में करीब तीन साल पहले चितावा निवासी पवन कुमार उर्फ पन्ना की हुई मौत की जांच में हत्या का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने रविवार को अज्ञातजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 20 नवंबर 2011 को चितावा निवासी पवन कुमार उर्फ पन्ना मीणा का शव मकान की छत पर मिला था। उस समय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच अधिकारी डीएसपी ने जांच में पाया कि पवन की हत्या की गई है। अब केशवरायपाटन डीएसपी ने हत्या के मामले की जांच शुरू की है।