प्रेरक 2 अक्टूबर को रखेंगे उपवास
बूंदी. महात्मा गांधी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय लोक शिक्षा प्रेरक गांधी जयंती पर नियमित करने की मांग को लेकर उपवास रखेंगे। प्रेरक संघ जिलाध्यक्ष तेजराजसिंह हाड़ा ने बताया कि कोटा में प्रस्तावित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रेरकों की मांगों को रखा जाएगा। पिछले 11 वर्षों से प्रेरकों की लंबित मांगों पर सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाड़ा ने बताया कि सभी ब्लॉक अध्यक्षों को गांधी जयंती मनाने एवं उपवास रखने के लिए कहा गया है।