क्लास रूम का लोकार्पण समारोह आयोजित
खटकड़. देलूंदासैकंडरी स्कूल में शनिवार को कक्षा-कक्ष का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने पटि्टका का अनावरण किया। अध्यक्षता रिहाणा सरपंच भवानीशंकर मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि पंसस शृंगार कंवर थी। अतिथियों का
प्रधानाध्यापक गणेशदत्त दाधीच, स्कूल प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद विधायक को तेजाजी के थानक पर ले जाया गया, जहां तेजाजी विकास समिति की ओर से स्वागत किया गया। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने यात्री प्रतीक्षालय के लिए तीन लाख रुपए देने की अनुशंसा की। भूटानी ब्रिक्स इंडस्ट्रीज ने प्रतीक्षालय निर्माण के लिए निशुल्क ईंटें देने की घोषणा की। कहार बस्ती के लोगों ने सड़क बनाने की मांग की, जिस पर विधायक ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। 4 से 11 अक्टूबर तक प्रथम बार सरकार गांवों में रही है। ऐसे में ग्रामीण समस्याओं का लेखा-जोखा तैयार रखें। देलूंदा स्कूल में कक्षा-कक्षों की कमी, स्कूल क्रमोन्नत कराने का उन्होंने आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जोधराज हर्षल, सोहनलाल प्रजापति, रामस्वरूप तिवारी, नंदलाल कहार, रूपचंद कहार आदि मौजूद थे।