पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा विभाग सहकारी समिति की आमसभा आयोजित

शिक्षा विभाग सहकारी समिति की आमसभा आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| शिक्षाविभाग सहकारी समिति बूंदी की वार्षिक आमसभा रविवार को अायोजित हुई। मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि संस्था की प्रगति एवं लेखा-जोखा बताता है कि आप अार्थिक युग में अधिकतम सहायता सुलभ करवाकर शिक्षकों को समिति के माध्यम से लाभ पहुंचा रहे हैं।

अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि समय-समय पर लिए गए निर्णयों से समिति लगातार उन्नति की ओर बढ़ रही है। मुख्यवक्ता युद्धराज सोनी ने कहा कि सामाजिक सरोकार से समिति का जुड़ाव होना चाहिए। सहसचिव गजेंद्रसिंह सोलंकी ने वार्षिक प्रगति पर चर्चा की। सचिव संतोष पाटनी ने समिति द्वारा लिए गए निर्णयों का अनुमोदन करवाया। कोषाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने समिति के आय-व्यय, लाभ-हानि खाता, आॅडिट रिपोर्ट आदि का अनुमोदन करवाया। समिति के खुले अधिवेशन में नारायण गोस्वामी, शबराती खान, रीतेश सनाढ्य, गणेशदत्त दाधीच ने सुझाव दिए। आमसभा में ऋण लेने वाले सदस्यों को ढाई लाख रुपए स्वीकृत करने, लाभांश वितरण, स्थिर ऋण वसूली, कंप्यूटरीकृत करने का निर्णय लिया। इससे पहले समिति अध्यक्ष तेजमल शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, अशोक शर्मा, रामेश्वर दुबे, प्रहलाद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने शिक्षक लादूलाल सेन, रामनिवास मीणा, अशोक शर्मा को पुरस्कार दिया।