खेलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
अग्रसेनजयंती महोत्सव के तहत रविवार को सीनियर सेकंडरी स्कूल मैदान में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर दौड़ में नरेश अग्रवाल, पूनम प्रथम, अनुज पिंसी द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में तृप्ति जैन, प्रदीप गर्ग शंकर गर्ग ने प्रथम, मंथन गोयल, रेणु गोयल द्वितीय रही। बालक वर्ग की तीन टांग दौड़ में सक्षम गोयल रोमिल गोयल प्रथम, रामसहाय कुशाग्र गर्ग द्वितीय, बालिका वर्ग में अंजली गोयल वैष्णवी गोयल प्रथम, पूनम अग्रवाल रेणु गोपाल द्वितीय रही।
इसी तरह खो-खो मेें स्वाती गोयल की टीम ने प्रथम, कबड्डी में सक्षम गोयल, नीरज अग्रवाल की टीम प्रथम स्थान पर रही। किक्रेट प्रतियोगिता में सत्यनारायण गर्ग की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोपहर के समय मोम्योंं के नोहरे में महिलाओं की प्रतियोगिता हुई।
एक मिनट में सोना गर्ग प्रथम, करिश्मा जिंदल भारती अग्रवाल द्वितीय, मांडना मांडो में शारदा गर्ग प्रथम, कल्पना गोयल सोना गर्ग द्वितीय, व्यंजन प्रतियोगिता में सीमा गर्ग प्रथम, स्वाती गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की मेहंदी प्रतियोगिता में अदिती गोयल पूनम अग्रवाल प्रथम मोनिका अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही।
बूंदी। विधायक डोगरा की ओर से अग्रवाल समाज के खिलाड़ियों को दिया गया क्रिकेट का किट।
बूंदी। अग्रेसनजयंती के अवसर पर आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेते बालक।।