शिक्षक संघ शाखाओं के चुनाव कल
देई. राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा देई बूंदी ग्रामीण के चुनाव रविवार को होंगे। देई शाखा अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा ने बताया कि देई शाखा के चुनाव कस्बे स्थित राउमा स्कूल में होंगे। जिसके निर्वाचन अधिकारी नाथूलाल वर्मा पर्यवेक्षक बाबूलाल नागर रहेंगे।
बूंदी ग्रामीण के चुनाव बूंदी खोजागेट स्थित राउप्रा स्कूल में होंगे निर्वाचन अधिकारी तुलसीराम नामा, पर्यवेक्षक नवीन मूंदड़ा रहेंगे। निर्वाचन सभाध्यक्ष, उपसभाध्यक्ष, अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष पुरुष महिला, मंत्री, महिला मंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य के पदों पर होगा। चुनावों के लिए रविवार 9 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 10 से 12 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किया जाएगा। साढ़े बारह बजे उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन, डेढ़ बजे नाम वापसी, 2 बजे बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद आवश्यक होने पर ढाई बजे से चार बजे तक मतदान मतदान के तुरंत बाद चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।