शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल मिला सीईओ से
बूंदी. परिवीक्षाकाल सितंबर 2014 में पूरा करने के बावजूद 2012 में नियुक्त हुए शिक्षकों को वेतन नियमितिकरण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मामले को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला परिषद सीईओ से वार्ता की। संगठन ने मांग की कि इन शिक्षकों का स्थायीकरण एवं वेतन नियमितिकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। साथ ही इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को आदेश दिए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में जिला संगठन मंत्री योगेश शर्मा, बूंदी नगर अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, बूंदी ग्रामीण अध्यक्ष मुकेश शर्मा, मंत्री राजेश कछावा, रामेश्वर दुबे, पृथ्वी सिंह राजावत, हनुमान उपाध्याय, रामराज बराला, जिला मंत्री महेशकुमार शर्मा शामिल थे।