कल निकलेंगे चालीसवें के ताजिए
बूंदी. शहरमें रविवार को चालीसवें के ताजिए निकाले जाएंगे। चालीसवां कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद सद्दीक अब्बासी ने बताया कि दोपहर एक बजे ताजिया छोटा बाजार से रवाना होकर मनाेहर बावड़ी, फराशों का ताकिया, मोची बाजार, तिलक चौक, चौमुखा बाजार, मीरागेट, ब्रह्मपुरी होते हुए रात नौ बजे जैतसागर तालाब में पहुंचकर ठंडा किया जाएगा।