बालिका शिक्षा पर व्याख्यान हुआ
बूंदी. गर्ल्सकॉलेज में युवा विकास केंद्र की ओर से बालिका शिक्षा के मायने और वर्तमान स्थिति विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. नंदा गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता अनिलकुमार जैन ने सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी तथा रोजगार की संभावनाओं के बारे में प्रकाश डाला। संचालन युवा विकास केंद्र प्रभारी विनोदकुमार मीणा ने किया। कार्यक्रम में व्याख्याता सत्यप्रकाश मीणा, डॉ. देवी प्रकाश त्रिपाठी, रामेश्वरप्रसाद गुप्ता, डॉ. रूचि कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद थे।