ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण संपन्न
बूंदी. बैंकआॅफ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की ओर से संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉर्पोरेशन बैंक के शाखा प्रबंधक कपिल शर्मा थे। अध्यक्षता बैंक आॅफ बड़ौदा मुख्य शाखा प्रबंधक एसके सिंघल ने की। अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली युवतियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में संस्थान निदेशक जीआर रैगर ने संस्थान के उद्देश्यों एवं संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अगले तीन माह में डेयरी फार्मिंग, इलेक्ट्रिक घरेलू उपकरण रिपेयरिंग एवं सिलाई कार्य के प्रशिक्षण प्रस्तावित हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर रिवाइंडिंग का प्रशिक्षण अगले सप्ताह से शुरू होगा। इच्छुक व्यक्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीकरण करवा सकते है। पंजीयन कार्य प्रतिदिन किया जाता है।