पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो उपशाखाओं के चुनाव कल

दो उपशाखाओं के चुनाव कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. शिक्षकसंघ राष्ट्रीय की बूंदी ग्रामीण देई उपशाखा के वार्षिक चुनाव 14 दिसंबर को होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि बूंदी ग्रामीण उपशाखा के चुनाव के लिए तुलसीराम नामा को निर्वाचन अधिकारी, नवीन मूंदड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। चुनाव स्थल खोजागेट मिडिल स्कूल रहेगा। देई उपशाखा के चुनाव के लिए नाथूलाल वर्मा को निर्वाचन अधिकारी, बाबूलाल नागर को पर्यवेक्षक बनाया है। चुनाव स्थल देई सीनियर सैकंडरी स्कूल निर्धारित किया गया है।