हजरत रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मनाया
बूंदी। ब्रह्मपुरीस्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन में हजरत रहमतुल्लाह अलैह का उर्स मनाया गया। इस मौके पर मौलाना कारी मंसूर, हाफिज बिलाल, मौलाना शाकिर रजा, मौलाना इलियास ने हजरत की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान बच्चों को तबर्रुक भी बांटा गया। कार्यक्रम में हाजी हशमतुल्ला , हाजी मोहम्मद रफीक, अब्दुल रहमान, अनवार अहमद, कालू खां, मोहम्मद इकबाल, अब्दुल कलाम सहित कई लोग मौजूद थे।