पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला के गले से दो तोले सोने की चेन छीनी

महिला के गले से दो तोले सोने की चेन छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रांडपरमेश्वरी से कॉलेज की ओर रही स्कूटी सवार महिला के गले से शनिवार दोपहर को सामने से रहे बाइक सवार अज्ञात युवक ने सोने की दो तोले की सोने की चेन छीन कर भाग छूटा। सदर पुलिस के अनुसार नैनवां रोड रजत गृह कॉलोनी गेट नंबर तीन निवासी नीलमा प|ी अविनाश दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूटी से पीजी कॉलेज की ओर जा रही थी। रास्ते में सामने से रहे अज्ञात बाइक सवार ने उसके पास आते ही गले से सोने की चेन पर झपट्टा मारकर ले भागा। इस दौरान नीचे गिरने से चेन खींचने से नीलमा को मामूली चोटें आई है। पुलिस आरोपी तलाश कर रही है।