पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थीपरिषद के कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर एसपी को ज्ञापन दिया है। एबीवीपी के जिला संयोजक बुद्धिप्रकाश गौतम ने बताया कि 12 दिसंबर को कार्यकर्ता कॉलेज में छात्राओं की सहायता शिविर के लिए आनॅलाइन फार्म जमा करवा रहे थे।

नॉन कॉलेज के युवक आए और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से मारपीट की। उनकी अभी तक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ऐसा नहीं हुआ तो शीघ्र ही कॉलेज बंद तक करवाया जाएगा। एबीवीपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य घांसीलाल गुर्जर, जिला महाविद्यालय प्रमुख भैरूलाल गुर्जर ने बताया कि छात्रावास की जांच कर नए सिरे से नियमानुसार प्रवेश दिया जाए।

बूंदी। रैली निकालकर ज्ञापन देने जाते एबीवीपी कार्यकर्ता।