पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अ‌ाधी बंूदी के अभयारण्य से बाहर निकलने की जगी उम्मीद

अ‌ाधी बंूदी के अभयारण्य से बाहर निकलने की जगी उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| रामगढ़अभयारण्य क्षेत्र में रहा बूंदी शहर का करीब आधा हिस्सा उससे बाहर निकलेगा या नहीं, इसका फैसला जल्द होने वाला है। गत माह के अंत में सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में अाया स्टे हट गया है। उसके बाद बूंदी शहर का अभयारण्य में आए आधे क्षेत्र को बाहर निकालने को लेकर आखिरी बार इसी माह नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड दिल्ली के दो सदस्य वास्तविकता जानने बूंदी आएंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड की आगामी बैठक में शहर का आधा क्षेत्र को अभयारण्य क्षेत्र से बाहर निकालने पर निर्णय लिया जाएगा।

कलेक्टर आनंदी ने बताया कि 25 नवंबर को यह स्टे हट गया। अब वाइल्ड लाइफ बोर्ड ने इस दिशा में काम करते हुए उसके दो सदस्य रिटायर्ड आईएएस एचएच सिंह प्रोफेसर रमन कुमार को इसी माह भेजने का निर्णय लिया है। ये अधिकारी अभयारण्य का दौरा कर लोगों की स्थिति को देखेंगे और अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेंगे। उसके बाद आगामी बैठक में बूंदी को अभयारण्य से बाहर निकालने पर निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि यह रिपोर्ट बूंदी के हित में होगी।

^नेशनलवाइल्ड लाइफ बोर्ड दिल्ली के दो सदस्यों की टीम इसी माह आने वाली है। वे अपनी रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को सौंपेंगे उसके बाद बोर्ड के सभी सदस्य हर पहलु पर विचार कर बूंदी को बाहर निकालने पर अपना फैसला सुनाएंगे।

आनंदी,कलेक्टर,बूंदी

इसी माह होगा भविष्य तय, कलेक्टर के पास आया बोर्ड का पत्र