वाहन की टक्कर से युवक की मौत
दबलाना| रामेश्वरतिराहा के पास बुधवार शाम को वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार श्रीराम ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी बेसीना जिला भरतपुर निवासी जगमोहन (30) पुत्र संपत मीणा उसका साथी शिवनगर बूंदी निवासी रोहित हाड़ा (22) पुत्र राजेश सिंह बाइक से दरा का नयागांव में कंपनी के कार्य करके बूंदी जा रहे थे। इस दौरान रामेश्वर तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। बाद मेंे दोनों घायलों को लोगों ने जिला अस्पताल के लिए अन्य वाहन से रवाना किया। रास्ते में जगमोहन ने दम तोड़ दिया।