- Hindi News
- 13 को सरकार का पुतला दहन करेंगे कांग्रेसी
13 को सरकार का पुतला दहन करेंगे कांग्रेसी
बूंदी. राजस्थानमें भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने के दिन को एनएसयूआई कुशासन दिवस के रूप में मनाएगा। एनएसयूआई उपाध्यक्ष मनीष मेवाड़ा ने बताया कि 13 दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें जिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। इस मौके पर एक दिवसीय धरना देकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। इस दौरान हिंडौली विधायक अशोक चांदना, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव समृद्ध शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी मौजूद रहेंगे।