ग्रामीण डाक सेवक संघ का अधिवेशन 14 को
बूंदी. अखिलभारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ का अधिवेशन 14 दिसंबर को रामगंजबालाजी में होगा। मंडल अध्यक्ष नारायण शृंगी ने बताया कि अधिवेशन को लेकर बुधवार को संगठन की बैठक हुई। इसमें महासचिव एसएस महादेवाय, परिमंडल सचिव, मंडल कार्यकारिणी और ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों को आमंत्रित किया है।