पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षिका के साथ मारपीट, मामला दर्ज

शिक्षिका के साथ मारपीट, मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेरुणा मिडिल स्कूल का मामला, प्रधानाचार्य पर मामले में कार्रवई नहीं करने का आरोप

खेरुणामिडिल स्कूल की शिक्षिका नीलम माथुर प|ी दिलीप माथुर ने उसी स्कूल के प्रधानाध्यापक अन्य शिक्षिका के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। केसरी सिंह नगर निवासी फरियादिया शिक्षिका नीलम माथुर ने बताया कि अन्य दिनों की तरह वह 12 सितंबर को शाम करीब पौने चार बजे कक्षा चार में अंग्रेजी पढ़ा रही थी। इसी दौरान उसी स्कूल की शिक्षिका राममूर्ति मीणा उसके पास आई और अभद्र व्यवहार कर मारपीट कर दी।

फरियादिया ने जब प्रधानाध्यापक हनुमानप्रसाद उपाध्याय से आरोपी शिक्षिका की शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई करने से मना करते हुए पुलिस में जाने की बात कही। इसी बीच आरोपी शिक्षिका वहां आई और फरियादिया को धक्का गिरा दिया। बाद में गला दबाने की कोशिश की। फिर भी प्रधानाध्यापक ने आरोपी शिक्षिका को कुछ भी नहीं कहा। बाद में अन्य स्टाफकर्मियों ने आरोपिया शिक्षिका से छुड़ाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बूंदी। पीड़ित शिक्षिका नीलम।