- Hindi News
- कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील, हालात होने लगे सामान्य
कर्फ्यू में 5 घंटे की ढील, हालात होने लगे सामान्य
बूंदी जिले के नैनवां खानपुरा में हालात सामान्य होते जा रहे हैं। इसे देखते हुए सोमवार सुबह 4 घंटे शाम को एक घंटे कर्फ्यू में ढील दी गई। इस दौरान दोनों जगहों पर शांति बनी रही। कर्फ्यू में ढील के दौरान शहर में बाजार खुले लोगों ने जरूरी वस्तुओं की खरीदारी। बाजार सहित शहर में लोगों की चहल-पहल बढ़ने लगी।
शहर में स्कूल, बैंक खुले, लेकिन स्कूलों में बच्चे पढ़ने नहीं पहुंचे। एसपी पंकज चौधरी, एएसपी सुधीर जाेशी नैनवां में लगातार कैंप कर रहे हैं। कलेक्टर आनंदी ने भी स्थिति का जायजा लिया। एसपी चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक तथा शाम को 5 से 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। हालात की समीक्षा की जा रही है। 12 सितंबर को दर्ज किए चार मामलों की जांच आगे बढ़ रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात नैनवां शहर में हुई घटना के बाद पुलिस की ओर से दर्ज मामलों में अब तक गिरफ्तार किए 15 आरोपियों को सोमवार को नैनवां कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेजने के आदेश दिए। आजभी क्षेत्र में 4 घंटे की ढील: एसपीने बताया कि नैनवां खानपुरा में मंगलवार को भी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। शाम के समय ढील देने के मामले में मंगलवार को ही निर्णय लिया जाएगा। अब स्थिति नियंत्रण में है।
नैनवां। बस स्टैंड सब्जी मंडी में सोमवार को खरीदारी करते लोग।