खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन स्थान बदला
बूंदी. शिक्षाविभाग प्रारंभिक की 11 वर्षीय समूह की खेलकूद प्रतियोगिता का स्थान बदला गया है। पहले यह प्रतियोगिता नैनवां राजघाट प्राइमरी स्कूल में होनी थी। लेकिन, किसी कारणों से इसका स्थान बदलकर बूंदी नीम का चोहटा प्राइमरी स्कूल कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता 18 से 20 सितंबर के बीच होगी।