आरपीएससी चेयरमैन का फूंका पुतला
बूंदी| अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर आरपीएससी चेयरमैन का पुतला जलाया गया। साथ ही पद से हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक बुद्धिप्रकाश गौतम, अंकुर धगाल , भैरूलाल गुर्जर, घासीलाल गुर्जर, दिवाकर त्रिपाठी, कैलाश सैनी, गिरीराज सैनी, रामकरण सैनी, लोकेश गोचर, भंवरलाल सैनी, शक्तिसिंह, कुलदीप पंवार, राधेश्याम सैनी, मुकेश सैनी, कमल सुमन, रूपशंकर सुमन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बूंदी। पुतला जलाकर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता।