हज पर जाने वालों का किया इस्तकबाल
हजपर जाने वाले नासिर मोहम्मद, शहजादी, इस्माइल, सिमरन का सोमवार को शहरवासियों ने तिलक चौक में इस्तकबाल किया।
मुख्य अतिथि एसडीएम जितेंद्रसिंह नरूका ने हज पर जाने वालों से बूंदी जिले में खुशहाली, अमन चैन भाईचारे के लिए दुआ करने का अनुरोध किया। इस दौरान भाजपा नेता रूपेश शर्मा, नगर परिषद सभापति सदाकत अली, विद्युत निगम एक्सईएन बीके सिंह, अरबन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अब्दुल वहीद, एडवोकेट दिनेश पारीक, राजकुमार माथुर, मोहन बैरागी, पुष्पा शुक्ला, पुरुषोत्तम पारीक, हाजी घासी मोहम्मद, अहमदनूर, नूर मोहम्म्द, करीम सहित कई लोग मौजूद थे। एडवोकेट सगीर मोहम्मद ने आभार व्यक्त किया।
तालेड़ा.कस्बेमें सोमवार को हज यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना हुआ। हज पर जाने वाले में यासीन मोहम्मद, कलसूम बाई निजामुदीन, जाहिदा बानो शामिल हैं। हाजियों से मिलने के सुबह से ही दूर-दूर से लोगों को पहुंचना शुरू हो गया। कस्बे में हाजियों का जुलूस निकाला जो शरीफ बाबा की दरगाह से रवाना हुआ। बुरहानपुर से आए युनुस मदनी बाबा मदनी जामा मस्जिद के पेश इमाम अब्दुल वहीद अंसारी ने हाजियों का इस्तकबाल किया। जुलूस में राज मिनरल वालों ने जल सेवा की। जुलूस में लोगों ने हज पर जाने वालों को माला पहनाकर मुबारकवाद दी। जैन समाज अन्य समाज के लोगों ने भी हाजियों का स्वागत किया। तालेडा कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष शहाबुद्दीन जेड, लतीफ बुगडिया, कलाम मदनी, किरामत अली बरबरा, अल्ताफ खिलजी, अनवर जेड आदि मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे।
देई.अंजुमनइस्लाम कमेटी जामा मस्जिद ने सोमवार को लीलदां रोड के ईदगाह पर हज पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया। हज यात्री इस्माइल मोहम्मद, हमीदा बैगम, बाबू भाई मंसूरी,व छोटी बाई का ईदगाह पर माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सदर गनी मोहम्मद अंसारी, सत्तार मंसूरी, गफूर मोहम्मद, सलीम मंसूरी, शहजाद, इमरान, मुन्ना मंसूरी, बहाउद्दीन मंसूरी, ख्वाजु मंसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।
बूंदी। हज यात्रा पर जाने वाला का स्वागत करते लोग।
तालेड़ा। कस्बे में हाजियों को रवाना करते लोग।
देई। लीलदां रोड स्थित ईदगाह पर हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का स्वागत करते अंजुमन इस्लाम कमेटी सदस्य।