- Hindi News
- आठ हजार से ज्यादा ग्राहकों की भावनाओं पर खरा उतरा बैंक
आठ हजार से ज्यादा ग्राहकों की भावनाओं पर खरा उतरा बैंक
दीबूंदी अरबन को आपरेटिव बैंक लिमिटेड का चौदहवां वार्षिक अधिवेशन अलगोजा रिसोर्ट में हुआ। इस दौरान अंशधारियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण फैसले लिए और अनुमोदन कराया। मुख्य अतिथि विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि बैंक की विश्वसनीयता और कार्यशीलता ग्राहकों को स्वतः ही खींचती है।
अध्यक्षता करते हुए बैंक संस्थापक और पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने कहा कि एक छोटे से कमरे और चुनिंदा अंशधारियों से शुरू होने वाले बैंक रूपी पौधा अब बड़े पेड़ की तरह हो गया है। बैंक आठ हजार से ज्यादा अंशधारियों के विश्वास और ग्राहकों की भावनाओं पर खरा उतर रहा है। यह राजस्थान का पहला बैंक है जिसमें सबसे पहले अंशधारियों के लिए बीमा सुविधा शुरू की गई थी, जो 50 हजार से बढ़ाकर बाद में एक लाख कर दी। विशिष्ट अतिथि कोटा सहकारी होलसेल भंडार के चेयरमेन राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि आज के दौर में सहकार के माध्यम से किसी भी संस्थान का सफल संचालन महत्वपूर्ण बात है। युवा चेयरमेन सत्येश शर्मा के साथ पूरा संचालक मंडल बधाई का पात्र है। स्वागत उद्बोधन में अरबन बैंक अध्यक्ष सत्येश शर्मा ने कहा कि बैंक हमेशा लोगों की सेवा के लिए संकल्पित हैं। बैंक अध्यक्ष शर्मा ने आमजन से बैंक के विकास में सुझाव देने का भी आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि राजस्थान अरबन बैंक फेडरेशन के सीईओ एमएल शर्मा ने कहा कि बैंक की सफलता कि राज्य स्तर पर चर्चा होती है। दो दिन पहले सम्मान दिया गया था। संस्थान के विकास के लिए जो भी आवश्यक होता है वह सब यहां मौजूद है। अन्य विशिष्ट अतिथियों में नगर परिषद सभापति सदाकत अली, भूमि विकास बैंक चेयरमेन डाॅ. सत्यनारायण गौतम, बूंदी सहकारी चेयरमेन पवन बैरागी, पूर्व उपजिला प्रमुख बृजमोहन शर्मा, बैंक के पूर्व अध्यक्ष रतन सिंह राणावत मौजूद थे। संचालक मंडल में बैंक उपाध्यक्ष लटूर भाई, हाजी नुरूद्दीन, नरेन्द्र सिंह राणावत, अजय नुवाल, फणीभूषण सुरल्या, सत्यनारायण नुवाल, बाल मुकुंद दाधीच, टीकम जैन, हाजी जक्कीउददीन, केके पौद्दार ने अतिथियों का स्वागत किया। एमडी चतुर्भुज गुप्ता ने आभार जताया। संचालक भूपेंद्र शर्मा ने किया।
सम्मान किया: बैंक के पूर्व एमडी औकारमल अग्रवाल, डॉ. केशवकांत गौतम को सम्मानित किया, जबकि वरिष्ठजन रामदत्त दौराश्री और टॉपर नीरज टेलर नहीं पहुंच पाए थे।
बूंदी। दी बूंदी अरबन को-ऑपरेटिव बैं