- Hindi News
- डूंडों के बालाजी के आसपास की जमीन पर कब्जे बढ़े
डूंडों के बालाजी के आसपास की जमीन पर कब्जे बढ़े
डूंडोंके बालाजी के आसपास की सिवायचक वनविभाग की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
इसमें लिखा कि डूंडों के बालाजी कई गांवों के ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। इन दिनों यहां सरकारी भूमि पर कब्जा करने की होड़ सी लगी हुई है। कई लोगों ने तो 10-10 बीघा भूमि पर सांकेतिक निशान पत्थर तक डाल दिए है। यदि समय रहते अतिक्रमियों को नहीं रोका गया तो सारी भूमि पर कब्जा हो जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कैलाश गौतम, हेमराज, प्रभुलाल, खेमराज, सत्यनारायण जोशी, हरिनारायणसिंह भाटी, राजेश, गोपाल, दिनेश शर्मा आदि शामिल थे।
अरण्यामें किसान की जमीन पर कब्जा बंूदी. देईथाना क्षेत्र के अरण्या निवासी शोराज मीणा ने प्रशासन से उसकी कृषि भूमि पर कब्जा कर रखे लोगों को बेदखल कर उसे कब्जा संभालने की मांग की है। फरियादी शोराज ने बताया कि 11 सितंबर 2009 को आरोपियों से जमीन खरीदी थी, लेकिन आरोपी फरियादी को जमीन पर काबिज नहीं होने दे रहे है।