पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 681 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

681 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाप्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय ने सोमवार को पुलिस आडिटोरियम परिसर में रोजगार सहायता शिविर लगाया। शिविर में निजी औद्योगिक इकाइयों ने योग्य बेरोजगार युवाओं का मौके पर ही चयन किया।

जिला रोजगार अधिकारी राजकुमार मीणा ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड, जी फाॅर एस सिक्योरिटी सर्विस जयपुर, आरएसडब्ल्यूएम लि. रिंग्स, एल एण्ड टी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड अहमदाबाद, बंगे इंडिया प्रा. लिमिटेड, अडानी विलमार प्रा. लिमिटेड, एलआईसी. बूंदी तथा वेकमेट इंडिया लिमिटेड मथुरा की नियोजक कंपनियों ने भाग लिया। इस दौरान 681 आशार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि नेक्सस सिक्योरिटी सर्विस जयपुर, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान एवं राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम बूंदी के द्वारा प्रशिक्षण के लिए 1172 आवेदन पत्र भरवाकर आशार्थियों को लाभान्वित किया गया।

जिला उद्योग केंद्र टोंक एवं खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग बूंदी द्वारा 64 बेरोजगार आशार्थियों से स्वरोजगार के लिए आवेदन पत्र भरवाया गया। शिविर में आईटीआई बूंदी ने प्रशिक्षण संबंधी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर बेरोजगार युवाओं का मार्गदर्शन किया।

बूंदी। पुलिस आडिटोरियम परिसर में लगे रोजगार मेले में उमड़े बेरोजगार युवा।