- Hindi News
- जोधपुर को हराकर अजमेर सॉफ्टबॉल में बना चैंपियन
जोधपुर को हराकर अजमेर सॉफ्टबॉल में बना चैंपियन
59वींराज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को सीनियर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में होगा। प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को फाइनल मैच खेले गए। 14 वर्षीय छात्र वर्ग के फाइनल मैच में अजमेर ने जोधपुर को 12-9 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।
इसी तरह 14 वर्षीय छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में पाली ने बूंदी को 11-0 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में गंगानगर छात्रा वर्ग में जयपुर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हनुमानगढ़ने झूंझुनू को पछाड़ा
19वर्षीय छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में हनुमानगढ़ ने झूंझुनू को 18-9 से पराजित कर विजय हासिल की। 17 वर्षीय छात्रा वर्ग के फाइनल मैच में अजमेर ने बूंदी को 20-0 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी प्रधानाचार्य मंजू शर्मा, शारीरिक शिक्षक गुरुदत्त शर्मा ने दी।
बूंदी। राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेती खिलाड़ी।