31 रोगियों की ब्लड स्लाइड को जांचा
पीएचसीने सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष व्यास ने 55 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया।
पीएचसी के एमपीडब्ल्यू रामबिलास किराड़ ने बताया कि शिविर में 9 हाइरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज और परामर्श सहित 9 पीएनसी, एक अति कुपोषित बच्चे की जांच सहित 31 रोगियों की ब्लड स्लाइड की जांच कर इलाज किया। शिविर में डॉ. व्यास सहित, एएनएम विष्णु शर्मा, सुषमा शर्मा, जीएनएम भंवर चौधरी, टीआर जाट, आयुष कम्पाउंडर रामप्रसाद चौधरी आदि मौजूद थे।
देई.सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र के ग्राम हापोलाई, खानिका ढाढून ने मातृ एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी डाॅ. एलपी नागर ने बताया शिविर में 22 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 7 महिलाएं जिनके शरीर में खून की अत्यधिक कमी हाइब्लडप्रेशर पाया गया उन्हें हाइरिस्क मानते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श के लिए रैफर किया। शिविर में मिले 9 कुपोषित बच्चों इलाज किया। शिविर में लेब टेक्नीशियन रघुवीर वर्मा, सूचना सहायक चेतन शर्मा, एकाउटेंट ओमप्रकाश, एमपीडब्ल्यू एनके सेन, एलएचवी तथा संबंधित क्षेत्र की एएनएम तथा आशा सहयोगिनी उपस्थित रही।
बूंदीका गोठड़ा। पीएचसीकी ओर से मैंडी उपस्वास्थ्य केंद्र के गणेशगंज पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। इसमें डॉ. बनवारीलाल मीणा, डाॅ. अमित मालव और महिला डॉ. प्रीति चौहान ने गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी।
जजावर। मातृ और शिशु स्वास्थ्य शिविर में जांच करते डॉक्टर।
देई। हापोलाई में महिला की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।