पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजमेर जबलपुर दयोदय और जनशताब्दी एक्सप्रेस का हो ठहराव

अजमेर-जबलपुर दयोदय और जनशताब्दी एक्सप्रेस का हो ठहराव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद से मिला युवा प्रतिनिधि मंडल

भास्करन्यूज | सुमेरगंजमंडी

अजमेर-जबलपुरदयोदय एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर युवा प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने ज्ञापन में लिखा कि इंद्रगढ़-सुमेरगंजमंडी के नजदीक धार्मिक स्थल कमलेश्वर महादेव और बीजासन माता मंदिर होने से काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन रहता है। इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर शाम 3 बजे आगराफोर्ट पैसेंजर ट्रेन के बाद रात 9.30 बजे तक यात्रियों के लिए कोई भी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में अगर अजमेर जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस जनशताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव किया जाता है, तो यात्रियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध होगी। इन दोनों एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए कस्बावासी सहित क्षेत्रवासी काफी समय से मांग भी करते रहे हैं। इस पर सांसद ने जल्द ही दोनों ट्रेनों का ठहराव कराने का आश्वासन भी दिया है।

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा इकाई अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष गोवर्धन राठोर, राकेश जैन आैर महेंद्र राठोर सहित करीब आधा दर्जन युवा शामिल थे।