पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नसबंदी ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ी

नसबंदी ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुवांसा कस्बे के निवासी 60 वर्षीय एक जने ने करवाया शराब के नशे में ऑपरेशन

सुवांसा.कस्बेनिवासी एक जने द्वारा तालेड़ा अस्पताल में 20 दिन पहले नसबंदी ऑपरेशन करवाने के बाद उसके अंडकोश में सुजन गई। जानकारी के अनुसार कस्बे निवासी पांचू लाल(60) ने बताया कि उसे दोस्तों ने शराब पिलाकर दो हजार रुपए का ईनाम मिलने का लालच देकर उसे तालेड़ा अस्पताल ले गए। उसकी कमर में दर्द हो रहा था।

पांचू लाल गया तो उपचार करवाने, लेकिन दोस्तों ने शराब पिलाकर कहा की एक सुई लगाकर आना है। उसे शराब के नशे में ही ऑपरेशन कक्ष में ले गए। जहां उसकी उम्र 45 वर्ष बताकर उसका ऑपरेशन करा दिया। जबकि उसकी प|ी को मरे 15 साल हो चुके है। उसके पास पैसा नहीं होने से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। नसबंदी के बाद से ही वह काफी परेशान है। अब उसका उपचार बंूदी अस्पताल में चल रहा है। उधर, सुवांसा पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र त्रिलोकी ने बताया कि ऑपरेशन तालेड़ा में हुआ है। मेरी जानकारी में मामला नहीं है। शुक्रवार को वह इंजेक्शन लगवाने आया था। उसका उपचार बूंदी चल रहा है।

सुवांसा। नसबंदी ऑपरेशन से पीडित पांचूलाल।