पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5.5 करोड़ के दो मॉडल स्कूल भवन तैयार

5.5 करोड़ के दो मॉडल स्कूल भवन तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीप के सीनियर सैकंडरी स्कूल में चल रहे हिंडौली नैनवां के मॉडल स्कूल

भास्करन्यूज. बूंदी

हिंडौली,नैनवां, बरुंधन के मॉडल स्कूलांे को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल नाम दिया गया है। साढ़े पांच करोड़ की लागत के हिंडौली नैनवां के मॉडल स्कूल बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें हिंडौली में तो बिजली कनेक्शन भी हो गया है।

नैनवां में एक-दो दिन में यह काम पूरा होने की उम्मीद जताई गई है। शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े ब्लॉकों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देने के उद्देश्य से जिले में हिंडौली, नैनवां बरुंधन में मॉडल स्कूल शुरू किए गए थे।

चालू सत्र में इन्हें शुरू करने के आदेश आने के साथ ही राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अधिकारियों ने इन्हें समीप के सीनियर सैकंडरी स्कूलों में शुरू करवा दिया।

साथ ही शिक्षकों की जयपुर स्तर पर चयन प्रक्रिया धीमी होने से फिलहाल इन स्कूलों में कुछ शिक्षक व्यवस्थार्थ (प्रतिनियुक्ति पर) लगाए हुए हैं। नए भवन में मॉडल स्कूल शुरू होने के साथ ही बच्चों को शिक्षा का बेहतरीन माहौल मिलेगा।

बैठने में आती थी परेशानी

उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद मॉडल स्कूल समीप के सीनियर सैकंडरी स्कूल में शुरू तो कर दिए गए। प्रत्येक मॉडल स्कूल में कक्षा छह, सात, आठ में 240-240 बच्चों को एडमिशन दिया गया है। संख्या को देखते हुए दूसरी शिफ्टों में इन मॉडल स्कूलों को चलाया गया। सीनियर सैकंडरी स्कूलों में बच्चों को बैठने तक में परेशानी रही थी, लेकिन अब मॉडल स्कूल खुद के भवन में संचालित होंगे। एेसे में उन्हें इस परेशानी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।

दुबारा शुरू हुए स्टाफ के लिए इंटरव्यू

प्रत्येक मॉडल स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए छह विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता है। यह सभी शिक्षक सैकंड ग्रेड के होंगे। शिक्षकों का चयन जयपुर स्तर पर होना है। हिंडौली में तीन शिक्षक जयपुर से चयनित होकर आए हैं बाकी तीन शिक्षक प्रधानाचार्य व्यवस्था लगे हुए हैं। इसी तरह नैनवां में सभी पद व्यवस्थार्थ भरे गए हैं। बरुंधन में प्रधानाचार्य तीन शिक्षक चयनित होकर गए हैं। बाकी तीन शिक्षक व्यवस्थार्थ लगे हैं। जयपुर में शेष स्टाफ के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया दुबारा शुरू हो गई है।

विषयवार रहेगी अलग से प्रयोगशाला

इन मॉडल स्कूलों में फिजिक्स,