नारेबाजी कर ज्ञापन
बूंदी. समस्याओंअभाव अभियोग के निस्तारण की मांग को लेकर पटवारी कानूनगो संघ की ओर से किया जा रहा आंदोलन पिछले 12 दिन से जारी है। अब तक इसका समाधान नहीं निकलने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर दिए जा रहे धरने को कानूनगो संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, जिलाध्यक्ष बलवीरसिंह, संघर्ष समिति संयोजक सत्यनारायण शर्मा, पटवार संघ जिलाध्यक्ष तसव्वुर हुसैन, महामंत्री रविशंकर ठाकोर, पटवार संघ समन्वय समिति सदस्य रमेश सोमाणी ने संबोधित किया। बाद में सभी पटवारी कानूनगो जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।