जैन निर्विरोध बार अध्यक्ष निर्वाचित
राजस्थानबार कोंसिल हाईकोर्ट के निर्देशानुसार अभिभाषक परिषद तालेड़ा के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को विधिवत रूप से संपन्न हुए।
जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश जैन को निर्विरोध बार अध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा भंवरसिंह हाड़ा संरक्षक, अनिल खिडिय़ा उपाध्यक्ष, कुलदीप दुबे सचिव, भागचंद मालव कोषाध्यक्ष, महावीर बैरागी पुस्तकालयाध्यक्ष, नरेश शृंगी संयुक्त सचिव, पूर्व अध्यक्ष अब्दुल रईस, रामरतन सुमन, धनराज मीणा को सलाहकार समिति में लिया गया। मुख्तार अली भुट्टों, रामप्रसाद पंकज, हेमराज राठोर, कमलेश चांदना अनिल जैन को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया।
तालेड़ा। नवनिर्वाचित अभिभाषक परिषद की कार्यकारिणी।