पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षदों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

पार्षदों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. नगरपरिषद पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर प्राइवेट डीलरों को आवंटित यूरिया खाद सहकारी समितियों को आवंटित कराने की मांग की है।

उपसभापति संतोष कटारा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में लिखा कि जिले में सरकारी निजी क्षेत्र में यूरिया खुद का आवंटन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र में आवंटित यूरिया को दुकानदार अपनी मनमर्जी से बेचते हैं तथा कट्टों के साथ अटैचमेंट जोड़ते हैं। अटैचमेंट नहीं लेने पर किसान को अधिक दाम पर खाद उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में निजी क्षेत्र के कोटे को सहकारी के नाम अलॉट कराकर सहकारी समितियों के माध्यम से ही खाद का वितरण करवाया जाए, ताकि किसानों को खाद मिल सके। ज्ञापन देने वालों में पार्षद प्रेम जांगिड़, अब्दुल हमीद आदि मौजूद थे।