पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार के 1 साल पर कांग्रेस आज करेगी विरोध प्रदर्शन

सरकार के 1 साल पर कांग्रेस आज करेगी विरोध-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. राजस्थानप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शनिवार को भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर बूंदी में कांग्रेस काला दिवस मनाएगी। प्रदेश सचिव समृद्ध शर्मा ने कहा कि सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रदर्शन में राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी, हिंडौली विधायक अशोक चांदना, जिला प्रमुख राकेश बोयत, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष कमलेश चांदना, सेवादल जिलाध्यक्ष गोपाल दाधीच, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवेद केसर लखपति, तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शहाबुद्दीन जेड आदि मौजूद रहेंगे। शर्मा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएं सभी परेशान हैं। एक वर्ष में कुछ नहीं हुआ। झूठे वादों से जनता को भ्रमित कर वोट हासिल करके सत्ता में आई भाजपा की सरकार से सभी वर्ग त्रस्त हैं।