पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीकृति के बाद भी नहीं बन रहा खरंजा

स्वीकृति के बाद भी नहीं बन रहा खरंजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माटूंदापंचायत के मोतीपुरा बैरवा बस्ती में आबादी क्षेत्र में बनाए जा रहे इंटरलॉकिंग खुरंजे को रामदेवजी के मंदिर से सामुदायिक भवन तक बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। इसमें लिखा कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

आबादी भूमि में इंटरलॉकिंग खरंजा बनाया जाना स्वीकृत है। ठेकेदार द्वारा मोतीपुरा में स्कूल के पीछे से सामुदायिक भवन के आगे तक खरंजा लगाया जा रहा है। रामदेवजी मंदिर तक के रास्ते पर खरंजा नहीं बनने से ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी। स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चे इसी रास्ते से होकर आते-जाते हैं। बरसात के दिनों में यहां पानी भरा रहता है। ज्ञापन देने वालों में उपसरपंच प्रेमशंकर वर्मा, गिरिराज प्रसाद राठौर, धनराज बैरवा, सोनू बैरवा, रामहेत, महावीर बैरवा, हंसराज, रामकिशन, जितेंद्र आदि शामिल थे।

बूंदी। मोतीपुरा गांव में बाबा रामदेव मंदिर से सामुदायिक भवन तक खुरंजा बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन देने आए ग्रामीण।