अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित
बूंदी. बाईपासरोड स्थित गुरुद्वारा लंगर साहिब में शुक्रवार को बाबा फतेहसिंह के जन्मदिन पर अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें शिरोमणि प्रबंधक कमेटी अमृतसर से पधारे पंच प्यारों ने 104 लोगों को अमृत चखाया गुरु धारण कराया। प्रधान गुरनामसिंह एवं प्रबंधक कमेटी ने सभी अमृत चखने वालों को सिरपाउ देकर सम्मानित किया।