प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन कल
बूंदी. विश्वहिन्दू परिषद की ओर से 14 दिसंबर को दोपहर एक बजे आदर्श विद्या मंदिर लाल कोठी स्कूल में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रांत सहमंत्री सूर्यप्रकाश, प्रांत सचिव सुरेश गोयल संबोधित करेंगे। प्रचार प्रमुख कृष्णकांत राठौर ने बताया कि विराट हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को लेकर सेवा भारती कार्यालय में विभाग उपाध्यक्ष इंद्रसिंह भाटिया की अध्यक्षता में बैठक भी आयोजित हुई। इसमें संगठनात्मक गतिविधियां, धर्मांतरण, गौ-हत्या, जनसंपर्क आदि पर विचार करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपा गया।