वार्डों का आरक्षण आवंटन 16 से
बूंदी. जिलेकी सभी पंचायतों, पंचायत समितियों जिला परिषद के वार्डों के आरक्षण एवं सरपंचों प्रधानों के पद के लिए श्रेणीवार आवंटन का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। कलेक्टर आनंदी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार जिला परिषद सदस्य, प्रधान एवं समस्त पंचायत समिति सदस्य के लिए 16 दिसंबर सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आवंटन किया जाएगा। इसी प्रकार सरपंच वार्ड पंचों के लिए पंचायत समिति हिंडौली के लिए 17 दिसंबर सुबह 10 बजे, पंचायत समिति नैनवां के लिए 17 दिसंबर ही दोपहर ढाई बजे सभागार में आवंटन किया जाएगा। पंचायत समिति केशवरायपाटन के लिए 18 दिसंबर 10 बजे, पंचायत समिति बूंदी एवं तालेड़ा के लिए 18 दिसंबर को ही दोपहर को ढाई बजे सभागार में आवंटन किया जाएगा।