महिला प्रेरक को परेशान कर रहा सरपंच पति
देई. राजस्थानप्रेरक संघ जिलाध्यक्ष तेजराजसिंह हाड़ा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन भेजकर सरपंच पति द्वारा महिला प्रेरक को परेशान करने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। हाड़ा ने बताया कि बूंदी ब्लाॅक की लालपुरा ग्राम पंचायत की महिला प्रेरक सोनल मीणा को पंचायत की महिला सरपंच के पति द्वारा परेशान किया जाता है। महिला प्रेरक ने संघ से इस बारे में शिकायत की है। जिसमें बताया गया कि सरपंच पति द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल करता है हस्ताक्षर प्रमाणित करवाने के लिए घर पर आने के लिए कहता है। प्रेरक संघ ने प्रेरक को परेशान करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर प्रेरक संघ द्वारा आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।