खेल सप्ताह की प्रतियोगिताओं का समापन
बूंदी. गायत्रीविद्या मंदिर सेकंडरी स्कूल में खेल सप्ताह के तहत चल रही प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। क्रिकेट सीनियर ग्रुप में नगेंद्र सिंह की टीम और जूनियर ग्रुप में कुशाल कहार की टीम विजेता रही। तश्तरी फेंक जूनियर ग्रुप में चिरागराज सेन, सीनियर ग्रुप में आदिल शेख प्रथम रहा। छात्रा जूनियर वर्ग में प्रियांशी आशावत सीनियर ग्रुप में शिवानी अव्वल रही। इनके अलावा खो-खो, कबड्डी, दौड़ आदि आउटडोर प्रतियोगिताएं भी हुई। इनडोर गेम्स के तहत शतरंज कनिष्ठ वर्ग में केशव शर्मा प्रथम, वरिष्ठ वर्ग में जीतेश शर्मा प्रथम, मानसिक योग्यता परीक्षण में अंशिका शृंगी प्रथम, केशव आनंद शर्मा द्वितीय रहा। प्रश्नोत्तरी में आशीष-रवींद्र प्रथम, आदिल शेख-अभिषेक द्वितीय रहे। प्रधानाचार्य ने बताया कि इनडोर प्रतियोगिताओं के तहत कैरम, कुर्सी दौड़, रूमाल झपट्टा और वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताएं भी हुई।